ट्रक व मैजिक की टक्कर में दो लोग जख्मी

ट्रक व मैजिक की टक्कर में दो लोग जख्मी

बड़हिया. नगर सीमांत के पचमहला थाना क्षेत्र के पंचमहला गांव में सोमवार की देर शाम एक गंभीर सड़क हादसा हुआ. यहां एक ट्रक व मैजिक वाहन आमने-सामने टकरा गये, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान शेरपुर निवासी राजेंद्र सिंह के पुत्र गौतम सिंह व नौरंगा जलालपुर पंचायत निवासी श्यामनंदन सिंह के 50 वर्षीय पुत्र राजीव सिंह के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया. गंभीर हालत को देखते हुए गौतम सिंह को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया, जबकि राजीव सिंह का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है. पंचमहला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया. दुर्घटना में मैजिक वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >