मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

थाना क्षेत्र अंतर्गत में साढ़माफ गांव में दो पक्षों में मामूली विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है.

हलसी. थाना क्षेत्र अंतर्गत में साढ़माफ गांव में दो पक्षों में मामूली विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है. इसमें महिला समेत तीन लोग घायल हुए. घायलों की पहचान 45 वर्षीय ललिता देवी, 15 वर्षीय प्रीति कुमारी व मखु चौधरी के रूप में हुई. घायल ललिता देवी ने बताया कि वह अपने घर की साफ-सफाई कर रही थीं. इसी दौरान उसके घर के सामने पानी चले जाने के कारण पड़ोसी गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे. वहीं ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को शांत कराया. उसके उपरांत ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलसी पहुंचाया गया. इस संबंध में हलसी थानाध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि अभी इसकी सूचना उन्हें नहीं मिली है, सूचना के उपरांत कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >