महिला सहित दो शराब तस्कर गिरफ्तार

जिले के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर एक महिला सहित दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया

लखीसराय.

उत्पाद थाना की पुलिस ने जिले के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर एक महिला सहित दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से पुलिस ने छह लीटर आठ सौ एमएल महुआ शराब बरामद की है. उत्पाद निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि उत्पाद पुलिस ने हलसी थाना क्षेत्र केक बमुआरा में छापेमारी के दौरान उसी गांव क वार्ड नंबर एक निवासी स्व. प्रसादी मांझी के पुत्र नरेश मांझी को आठ सौ एमएल महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है. जबकि किऊल थाना क्षेत्र के वृंदावन वार्ड नंबर 11 से कुमुद कुमार की पत्नी चंदा कुमारी को छह लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DHIRAJ KUMAR

DHIRAJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >