दो शराब तस्कर व दो पियक्कड़ गिरफ्तार

उत्पाद थाना पुलिस द्वारा अलग-अलग जगहों से दो शराब तस्कर को 34 लीटर देसी शराब व दो पियक्कड़ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया

लखीसराय.

उत्पाद थाना पुलिस द्वारा अलग-अलग जगहों से दो शराब तस्कर को 34 लीटर देसी शराब व दो पियक्कड़ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. उत्पाद निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि टाउन थाना क्षेत्र के गढ़ी विशनपुर से गढ़ी विशनपुर वार्ड संख्या 11 निवासी भोथू मांझी के पुत्र नरेश मांझी उर्फ चॉकलेट मांझी को 15 लीटर व चानन थाना क्षेत्र के तितायचक गांव से तितायचक वार्ड संख्या 10 निवासी भादो पंडित के पुत्र काशी पंडित को 19 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जबकि बन्नूबगीचा थाना क्षेत्र के ढलान मोड़ के पास से खड़गवारा निवासी वकील यादव के पुत्र नीतीश कुमार व उसी गांव के भुटानी यादव के पुत्र छोटू कुमार को शराब पीकर हंगामा करते गिरफ्तार किया गया. –

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DHIRAJ KUMAR

DHIRAJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >