तस्करों के पास से देसी-विदेशी शराब भी किया बरामद लखीसराय मद्य निषेध विभाग की पुलिस ने बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बुधवार की शाम से गुरुवार की सुबह तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने देसी व विदेशी शराब और बीयर जब्त की है. इस दौरान दो शराब तस्करों के साथ ही सात शराबियों को भी पकड़ा है. इस संबंध में जानकारी देते हुए विभाग के पुलिस निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान लखीसराय थाना अंतर्गत रजौना मुसहरी से पुलिस ने 10 लीटर चुलाई शराब के साथ एतवारी मांझी के पुत्र कारू मांझी को गिरफ्तार किया. वहीं, किउल थाना क्षेत्र के विच्छवे में कार्रवाई करते हुए अमित कुमार को 6.750 लीटर विदेशी शराब और चार लीटर बीयर के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं विभाग की टीम ने चानन थाना के बसुआचक से शराब पीने के आरोप में निशांत कुमार और राजेश कुमार को गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा, उत्पाद थाना बड़हिया के समीप चलाये गये जांच अभियान में पुलिस ने पांच अन्य लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया. जिसमें बड़हिया के ही विनोद कुमार, रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के जयजय राम कुमार, पटना जिला के मरांची थाना क्षेत्र के नायक कुमार, शेखपुरा जिला के करांडे निवासी मनोज मांझी एवं बेगूसराय जिला के बरौनी निवासी राकेश राम शामिल हैं. उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिले में शराब माफियाओं और पियक्कड़ों के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा. गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
छापेमारी के दौरान दो शराब तस्कर व सात शराबी गिरफ्तार
मद्य निषेध विभाग की पुलिस ने बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बुधवार की शाम से गुरुवार की सुबह तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया
