LAKHISARI जनगणना 2027 को लेकर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को दिया गया नियुक्ति पत्र
गुरुवार को हलसी प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभा भवन में जनगणना 2027 को लेकर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया.
हलसी(लखीसराय ) से केशव कुमार की रिपोर्ट LAKHISARI NEWS :
गुरुवार को हलसी प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभा भवन में जनगणना 2027 को लेकर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया. मौके पर बीडीओ अर्पित आनंद मौजूद थे. बीडीओ ने बताया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और आवास गणना का कार्य होना है. यह 2 मई से शुरू होगा और 31 मई तक चलेगा. अभी 17 अप्रैल से 1 मई तक स्वगणना का कार्य किया जा रहा है.इसके लिए सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षक को नियुक्ति पत्र, आईडी कार्ड एवं एचएलभी का 10 पेज का सेट उपलब्ध कराया जा रहा है. यहां कुल 218 प्रगणकों एवं 36 पर्यवेक्षक को कार्य की जिम्मेदारी दी गई है. गुरुवार को सभी 254 गणना कर्मियों को नियुक्ति पत्र दिया गया है.बीडीओ ने कहा कि जनगणना 2027 (प्रथम चरण: आवास सूचीकरण) देश का सबसे बड़ा डिजिटल अभियान है, जो राष्ट्र निर्माण में सटीक डेटा के माध्यम से मदद करता है.अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए, मोबाइल ऐप/पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना करें.जो सुरक्षित और गोपनीय है.सही जानकारी देकर देश के विकास में योगदान दें, क्योंकि “हमारी जनगणना, हमारा भविष्य ” है.इस बार की जनगणना की सबसे बड़ी विशेषता इसका डिजिटल मोड में होना है.सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को घरों की गणना और डेटा एंट्री सीएमएमएस पोर्टल पर ऑनलाइन करनी होगी. प्रशिक्षण के दौरान हाउस लिस्टिंग (मकान सूचीकरण) के दौरान पूछे जाने वाले सवालों और फील्ड में आने वाली संभावित चुनौतियों के समाधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है.वही प्रगणक के द्वारा बताया गया कि जनगणना करने को लेकर किट वितरण नहीं गया है. और किट को लेकर प्रगणक के द्वारा जिला कोऑर्डिनेटर राधेश्याम कुमार से फोन के माध्यम से संपर्क किया गया तो उन्हें फटकार लगाई गई.