घर की छत पर खेल रही दो मासूम बहनें 11 हजार वोल्ट की तार से झुलसीं

घर की छत पर खेल रही दो मासूम बहनें 11 हजार वोल्ट की तार से झुलसीं

रिश्तेदार के यहां गृह प्रवेश समारोह में आयी थीं बच्चियां, नारायणपुर गांव में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मची चीख-पुकार

लखीसराय. जिले के रामगढ़ चौक थाना के नारायणपुर गांव में 11 हजार विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से दो नाबालिग बच्ची घायल हो गयी. घायल का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार गुरुवार को अहले सुबह चानन के ढारीसिर निवासी अरविंद कुमार यादव के छह वर्षीय पुत्री आरती कुमारी व चार वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी गृह प्रवेश समारोह में अपने रिश्तेदार नारायणपुर निवासी पंकज कुमार के यहां आयी हुई थी. दोनों बहन छत पर खेल रही थी कि अचानक दोनों छत से गुजरती 11 हजार विद्युत प्रवाहित तार के चपेट में आ गयी. इससे कि वह झुलस कर घायल हो गयी. परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है. घायल बच्ची की चाचा नवीन कुमार ने बताया कि 11 हजार विद्युत प्रवाहित तार छत के ऊपर से गुजरी है. बच्ची अनजान में तार के चपेट में आ गये. इससे कि वह झुलस गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >