राजकुमार हत्याकांड के दो आरोपित गिरफ्तार

पिता के बयान पर 13 लोगों को बनाया गया है नामजद

चार मई 2026 की देर रात कर दी थी हत्या

लखीसराय. जिले की कवैया थाना पुलिस ने राजकुमार यादव हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि मामले की जांच में संजय यादव के पुत्र सौरभ कुमार व नीतीश कुमार को संलिप्त पाया गया. दोनों को पटना के एक कमरे से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य अभियुक्तों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. विदित हो कि चार मई की देर रात नंबर 17 पचना रोड बाइपास चौक निवासी टुनटुन यादव के 25 वर्षीय पुत्र राजकुमार की हत्या कर पटना किऊल रेलवे लाइन के बीच बहियार में शव फेंक दिया गया था. उक्त मामले में टुनटुन यादव के बयान पर गोतिया सहित 13 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. इसमें नेपाली यादव का पुत्र संजय यादव, अजबलाल यादव का पुत्र कमलेश्वरी यादव, शंकर यादव का पुत्र छोटू कुमार, रामजतन यादव का पुत्र राजो यादव, टिटू यादव का पुत्र सानो यादव, नारायण यादव का पुत्र अर्जुन यादव, अर्जुन यादव का पुत्र गोंगू यादव उर्फ रघुवीर व जीतन यादव उर्फ जीतो, शंकर यादव का पुत्र पप्पू यादव, रामबालक यादव का पुत्र नीरज यादव व धीरज यादव शामिल है.

हत्या के प्रयास के दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

लखीसराय. जिले के रामगढ़ चौक थाना की पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष चुन्नू कुमार सिंह ने बताया कि थाना कांड संख्या 95 /25 के आरोपित परसांवा निवासी भगवान सिंह के पुत्र कुमार ब्रजेश को जमुई जिला से गिरफ्तार किया गया है. वहीं थाना कांड संख्या 320/20 के आरोपित खड़गबारा निवासी सहदेव यादव के पुत्र नवल यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

मारपीट का आरोपित गिरफ्तार

लखीसराय. कबैया थाना की पुलिस ने मारपीट के आरोपित को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि संसार पोखर पचना रोड निवासी स्व गरीब यादव के पुत्र दिनेश यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >