एनएच-80 पर ट्रक-बस की टक्कर, चालक गंभीर

स्थानीय क्षेत्र के नगर अंतर्गत चुहरचक के पास एनएच-80 पर रविवार की अहले सुबह लकड़ी लदी एक ट्रक और श्रद्धालुओं से भरी बस के बीच आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गयी

बड़हिया थाना क्षेत्र के चुहरचक गांव के पास रविवार अहले सुबह की घटना

बड़हिया

स्थानीय क्षेत्र के नगर अंतर्गत चुहरचक के पास एनएच-80 पर रविवार की अहले सुबह लकड़ी लदी एक ट्रक और श्रद्धालुओं से भरी बस के बीच आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल चालक को तत्काल बड़हिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज किया गया. घायल चालक की पहचान पटना जिले के फतुहा निवासी संजय राम के पुत्र धरमवीर कुमार के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार ट्रक नंबर बीआर-01-जीपी-2801 लकड़ी का सिल्ली लोड कर लखीसराय की ओर जा रहा था. इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही गंगा स्नान को जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस ने अचानक चकमा दिया और ट्रक के अगले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकले और ट्रक के क्षतिग्रस्त केबिन में फंसे चालक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. तत्पश्चात उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. सूचना मिलने पर बड़हिया थाना के एसआई जितेंद्र यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल शुरू की. पुलिस फरार बस की तलाश में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >