शहीद दिवस पर विद्यालय में किया पौधारोपण

प्रखंड के शिवनगर गांव स्थित मध्य विद्यालय में सोमवार को शहीद दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण भारती ने पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया

पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों से पौधा रोपण एवं उसका संरक्षण का आह्वान किया सूर्यगढ़ा प्रखंड के शिवनगर गांव स्थित मध्य विद्यालय में सोमवार को शहीद दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण भारती ने पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया. पौधारोपण का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी नवीन निराला ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में शामिल आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक रामबिलास शाण्डिल्य ने कहा कि विश्व आज बारूद के ढेर पर बैठी हुई है. जापान के नागासाकी और हिरोशिमा पर अमेरिका ने बम गिराये थे. वहां धन-जन की काफी क्षति हुई थी. वर्तमान समय में उससे अधिक कई गुणा परमाणु बम अनेक देश के पास है. यदि तृतीय विश्व युद्ध हुआ तो संसार से मानव जाति डायनासोर की तरह समाप्त हो जायेगा. अभी कंक्रीट के जंगल बनाने में होड़ लगा हुआ है. प्राकृतिक जंगल को अंधाधुंध काटा जा रहा है. ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए संसार के प्रत्येक मानव को अपने घरों के आसपास कम से कम 10 अवश्य लगाना चाहिए. दूसरा कोई विकल्प विज्ञान के पास नहीं है. मौके पर शैलेंद्र प्रसाद महतो, सुधीर कुमार, मनोज कुमार, कृष्ण मुरारी प्रसाद, हिमालय, नवीन रवि, विनोद प्रसाद, नीरज नयन एवं गोपाल कुमार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >