दीपावली पर पर्यावरण संरक्षण के लिए चला सघन पौधरोपण अभियान

दीपावली के पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रखंड मुख्यालय से टाल क्षेत्र को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित निमिया तालाब के चारों ओर सोमवार को सघन पौधरोपण अभियान चलाया गया.

बड़हिया. दीपावली के पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रखंड मुख्यालय से टाल क्षेत्र को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित निमिया तालाब के चारों ओर सोमवार को सघन पौधरोपण अभियान चलाया गया. इस अभियान का नेतृत्व स्थानीय ग्रामीण रघुवीर कुमार ने अपने साथियों के साथ किया. इस दौरान बरगद, नीम और पीपल के करीब दो दर्जन पौधे तालाब के चारों ओर लगाये गये. रघुवीर कुमार पिछले कई वर्षों से विशेष अवसरों पर पौधरोपण कर रहे हैं और उनके लगाये कई वृक्ष अब क्षेत्र में हरियाली और पर्यावरण संतुलन बनाये रखने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस बार का अभियान जगतगुरु शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा संचालित आदित्य प्रकल्प सेवा योजना के तहत किया गया. रघुवीर कुमार ने कहा कि दीपावली केवल उत्सव का पर्व नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अवसर भी है. उन्होंने लोगों से कहा कि अगर हम पटाखे जलाते हैं तो पर्यावरण के लिए भी कुछ करने का संकल्प लेना चाहिए. मौके पर आशुतोष कुमार, इंद्रजीत शांडिल्य, संदीप शांडिल्य, नीतीश कुमार, ओजस कुमार, चंदन कश्यप सहित अन्य युवाओं ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं. उन्होंने कहा कि भवन और वस्तुएं कुछ वर्षों तक टिकती हैं, लेकिन वृक्ष सैकड़ों वर्षों तक जीवन, ऑक्सीजन और छांव प्रदान करते हैं. कार्यक्रम में बड़हिया थाना के एसआई दीपक कुमार भी शामिल हुए और उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के इस प्रयास की सराहना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >