स्थानांतरित मिशन प्रबंधक को सम्मान के साथ दी गयी विदाई

स्थानांतरित नगर मिशन प्रबंधक के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

लखीसराय. नगर परिषद के सभागार में मंगलवार को कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार की अध्यक्षता में स्थानांतरित नगर मिशन प्रबंधक के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान नये नगर मिशन प्रबंधक का स्वागत भी किया गया. नगर सभापति अरविंद पासवान के नेतृत्व में विभिन्न वार्ड पार्षद व प्रतिनिधि सहित कार्यालय कर्मी ने स्थानांतरित नगर मिशन प्रबंधक कुमार गौतम को अंग वस्त्र व फूल देकर सम्मानित करते हुए नये स्थान पर बेहतर काम करने के लिए बधाई व शुभकामना दिया. मौके पर कुमार गौतम ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान 21 जुलाई 2021 को उन्होंने लखीसराय नगर परिषद में नगर मिशन प्रबंधक के रूप में कार्यभार संभाला था. अपने तीन साल के अंतराल में जनप्रतिनिधि एवं कार्यालय कर्मी के सहयोग से उन्होंने शहर में बेहतर विकास कार्य करने का प्रयास किया जो अब नये नगर मिशन प्रबंधक डॉ शहरयार खान आगे जारी रखेंगे. मौके पर वार्ड पार्षद गौतम कुमार, संतोष कुमार, हीरा कुमार साव, कौशल कुमार, प्रधान लिपिक अवध कुमार, अरुण कुमार, पार्षद प्रतिनिधि विकास कुमार, रवि पासवान, अजय यादव, कुंदन कुमार, परमानंद कुमार एवं जितेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >