चानन सीएचसी में आशा को एम-आशा ऐप का दिया गया प्रशिक्षण

डिजिटल पहल से स्वास्थ्य सेवा की पारदर्शिता और गुणवत्ता में सुधार होगा.

आशा को ऐप के माध्यम से मरीज का स्क्रीनिंग व इलाज कराने का जानकारी दिया

चानन. प्रखंड स्थित सीएचसी में मंगलवार को आशा कार्यकर्ता एवं आशा फैसिलिटेटर को एम-आशा एप्लीकेशन मॉनिटरिंग के लिए भव्या जिला को-ऑर्डिनेटर चंदन कुमार के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान सभी आशा कार्यकर्ता को डिजिटल माध्यम से स्वास्थ्य सेवा के संचालन की विस्तृत जानकारी दिया. जिसमें उन्हें बताया गया कि अब आशा कार्यकर्ता अपने सभी कार्य को ऑनलाइन माध्यम से करेगी. एम-आशा ऐप के माध्यम से सर्वे करने के बाद लाभार्थी को ऑनलाइन जोड़ने का प्रक्रिया बताया. योग्य दंपति का पंजीकरण, गर्भवती महिला की देखभाल, शिशु स्वास्थ्य निगरानी सहित अन्य आवश्यक सेवा को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपडेट करने का तरीका भी सिखाया गया. चंदन कुमार ने बताया कि आशा कार्यकर्ता को यह भी बताया गया कि गांव के सभी लोगों का आभा आईडी कैसे बनाया जाना है, ताकि उन्हें स्वास्थ्य सेवा का लाभ आसानी से मिल सके. इसके अलावा, गांव भ्रमण के दौरान किये गये कार्य को ऐप में ऑनलाइन दर्ज करने का जानकारी दिया गया. डिजिटल पहल से स्वास्थ्य सेवा की पारदर्शिता और गुणवत्ता में सुधार होगा. अब लाभार्थियों का डाटा रियल टाइम में उपलब्ध रहेगा, जिससे योजना का क्रियान्वयन और अधिक प्रभावी तरीके से किया जा सकेगा. मौके पर कल्पना कुमारी, कुसुम कुमारी, उषा कुमारी सिन्हा, रूपा कुमारी, रंजना कुमारी, पूनम कुमारी, अभिलाषा कुमारी, रजनी कुमारी, विनीता देवी, सोनी कुमारी, सुलेखा कुमारी एवं उमा कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद थे.

————————————————————————————

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >