हावड़ा से खुलकर आज हावड़ा राजगीर स्पेशल ट्रेन पहुंचेगी अभयपुर

वर्तमान में नॉन एसी चलने वाली ट्रेन में जल्द ही लगेगा एसी कोच

वर्तमान में नॉन एसी चलने वाली ट्रेन में जल्द ही लगेगा एसी कोच

पीरीबाजार

16 मई की रात्रि 10:50 बजे हावड़ा से हावड़ा-राजगीर स्पेशल ट्रेन के परिचालन प्रारंभ हो गया है. वर्तमान में यह ट्रेन नॉन एसी के रूप में चलेगी. वहीं भीषण गर्मी के मौसम में रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे द्वारा शुरू की गई हावड़ा-राजगीर समर स्पेशल एक्सप्रेस (03029/03030) में अब जल्द ही वातानुकूलित कोच जुड़ने की उम्मीद जग गयी है. पीरी बाजार क्षेत्र के पूर्व जिला परिषद सदस्य आशुतोष कुमार की पहल पर रेलवे प्रशासन ने इस दिशा में सकारात्मक संकेत दिये हैं. ज्ञात हो कि 16 मई से इस विशेष ट्रेन का परिचालन शुरू हो गया है. यह ट्रेन हावड़ा जंक्शन से रात्रि 10:50 बजे प्रस्थान करेगी. और 17 मई को सुबह 8 बजकर 2 मिनट में अभयपुर पहुंचेगी. आशुतोष कुमार ने मुख्य यात्री यातायात प्रबंधक रोशन कुमार से दूरभाष पर वार्ता की. उन्होंने तर्क दिया कि बुजुर्गों और बीमार यात्रियों के लिए एसी कोच का होना नितांत आवश्यक है. मुख्य यातायात प्रबंधक ने एसी कोच जल्द जोड़ने का भरोसा दिलाया. लोगों का मानना है कि यदि एसी कोच जुड़ते हैं, तो हावड़ा और राजगीर के बीच का सफर आरामदायक हो जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >