तितायचक निवासी की सड़क हादसे में मौत, शोक

जमुई जिले के कटौना बाइपास पुल के पास सड़क दुर्घटना

चानन(लखीसराय). प्रखंड की मलिया पंचायत के तितायचक गांव निवासी रामेश्वर यादव के 40 वर्षीय पुत्र मुक्तेश्वर कुमार यादव की मौत शनिवार की संध्या जमुई जिले के कटौना बाइपास पुल के पास सड़क दुर्घटना में हो गयी. जानकारी के मुताबिक, मुक्तेश्वर कुमार यादव अपने ससुराल गिद्धौर के पास से किसी गांव से अपने घर तितायचक गांव आ रहे थे. पुल के पास सड़क हादसे में घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. उनके मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया. मुक्तेश्वर के दो पुत्र और एक पुत्री हैं. शव को दाह संस्कार के लिए गांव लाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >