तीन वारंटी गिरफ्तार

तीन वारंटी गिरफ्तार

बड़हिया. पुलिस ने गुरुवार की रात थाना क्षेत्र के खुटहाडीह से मारपीट के तीन वारंटी को गिरफ्तार कर लिया. इसकी जानकारी देते हुए बड़हिया थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि खुटहाडीह के कृष्णदेव सिंह के पुत्र संजीत सिंह एवं राजीव सिंह तथा बलेश्ववर सिंह के पुत्र राजू सिंह उर्फ राजो सिंह को गिरफ्तार किया गया है. उक्त सभी मारपीट के आरोपित हैं. जिनके विरुद्ध कोर्ट से वारंट जारी किया गया था. सभी को न्यायिक हिरासत में लखीसराय भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >