LAKHISARI : एनएच 80 पर आपस में टकराये तीन वाहन, चौकीदार जख्मी

लखीसराय-सूर्यगढ़ा एनएच 80 पर सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीनगर गांव के समीप प्रभात लाइन होटल के समीप तीन वाहनों की आपस में टक्कर हो गई.

सूर्यगढ़ा (लखीसराय)से राजेश गुप्ता की खबर :

लखीसराय-सूर्यगढ़ा एनएच 80 पर सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीनगर गांव के समीप प्रभात लाइन होटल के समीप तीन वाहनों की आपस में टक्कर हो गई. घटना बुधवार एवं गुरुवार के बीच रात करीब 2:30 बजे की बताई गई है. टक्कर में सूर्यगढ़ा थाना के चौकीदार सुधीर पासवान गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी और करीब एक घंटे तक एनएच-80 पर यातायात बाधित रहा.

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, मुंगेर की ओर जाने वाली एक बालू लोडेड ट्रक लाइन होटल के पास सड़क किनारे खड़ी थी.ट्रक चालक लाइन होटल में भोजन कर रहा था. इसी दौरान लखीसराय की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बालू लोड हाइवा ट्रक संख्या जेएच-16जी-3628 ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक संख्या बीआर 53जीडी- 6188 में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गये और टक्कर के बाद मुख्य सड़क पर आ गये. जिससे एनएच 80 पर जाम लग गया.घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 एवं सूर्यगढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची.पुलिस क्रेन मंगाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने में जुटी थी, ताकि यातायात सामान्य कराया जा सके. इसी दौरान एक कचरा लोडेड ट्रक संख्या बीआर 01 जीडी-8180 अनियंत्रित होकर दोनों वाहनों से टकराते हुए आगे बढ़ गयी. मौके पर मौजूद चौकीदार सुधीर पासवान उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गये.

घायल चौकीदार रेफर

घायल चौकीदार को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि हादसे में उनका एक हाथ कई जगह से फ्रैक्चर हो गया. प्रत्यक्षदर्शी लाइन होटल कर्मी सुनील कुमार ने बताया कि तीसरी ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी.समय रहते स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी सड़क किनारे हट गये, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. सूर्यगढ़ा थाना पुलिस ने तीनों वाहनों को जब्त कर लिया है. वहीं दो वाहन चालकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.

बोले सूर्यगढ़ा के थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि तीन वाहनों की आपस में टक्कर हुई है. यहां किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. हादसे में एक चौकीदार जख्मी हो गया. जिसे इलाज के लिए भेजा गया है. वाहन चालकों को पूछताछ के लिए रोका गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >