33 लीटर देसी शराब के साथ तीन तस्कर व चार शराबी गिरफ्तार

उत्पाद थाना पुलिस ने जिले के अलग-अलग जगहों से देसी शराब के साथ तीन तस्कर व चार शराबी को गिरफ्तार किया

लखीसराय. उत्पाद थाना पुलिस ने जिले के अलग-अलग जगहों से देसी शराब के साथ तीन तस्कर व चार शराबी को गिरफ्तार किया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि टाउन थाना क्षेत्र के चरोखरा वार्ड नंबर 18 से राजो केवट के पुत्र रंजन केवट को 18 लीटर व उसी गांव के विष्णु केवट के पुत्र दीपक केवट को तीन लीटर तथा मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के किरणपुर से वार्ड नंबर आठ नारायण पासवान के पुत्र धर्मवीर पासवान को 12.250 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा बीरूपुर थाना क्षेत्र के फदरपुर से रामस्वरूप साव के पुत्र जगदीश साव, मुंडन महतो के पुत्र चंद्रशेखर महतो, गोलभठ्ठा के गेनहारी महतो के पुत्र लोकेश महतो व गोपाल यादव के पुत्र अर्जुन यादव को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया, सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >