विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर व चार शराबी को किया गिरफ्तार

उत्पाद थाना पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में की गयी छापेमारी में विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर व चार शराबी को गिरफ्तार किया है

लखीसराय उत्पाद थाना पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में की गयी छापेमारी में विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर व चार शराबी को गिरफ्तार किया है. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि किऊल थाना क्षेत्र के किऊल रेलवे पुल के समीप से बेगूसराय जिला के पुरानी मछली बाजार निवासी जगरनाथ पासवान के पुत्र विकाश कुमार को 11.320 लीटर, जगदीश पासवन के पुत्र गौरव कुमार को 9.250 लीटर तथा गिरीश पासवान के पुत्र अनुराग कुमार को 3.240 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कियसा गया. इसके अलाा बड़हहिया से लालो महतो के पुत्र रंजीत कुमार, विजय महतो के पुत्र धर्मराज कुमार, प्रमोद महतो के पुत्र अमित कुमार व अवधेश प्रसाद के पुत्र विकाश कुमार शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया, सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >