तीन तस्करों व 19 शराबियों को किया गिरफ्तार

तीन तस्करों व 19 शराबियों को किया गिरफ्तार

लखीसराय. उत्पाद पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों से शराब के साथ तीन तस्कर व 19 शराबी को गिरफ्तार किया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि हलसी थाना क्षेत्र के बकियाबाद वार्ड छह से रामदास चौधरी के पुत्र वीरेंद्र चौधरी को पांच लीटर, किऊल रेलवे स्टेशन के बाहर मधुबनी जिला के फुलपरास निवासी रघुनाथ यादव के पुत्र शिवशंकर यादव को 5.540 लीटर विदेशी, नवादा मोहद्दीनगर निवासी बादल साह के पुत्र अमरजीत कुमार को 5.520 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया. इसके अलावा बड़हिया से पटना घोसवरी निवासी रामाशीष यादव के पुत्र मंटू यादव व बिरजू यादव के पुत्र इंद्रजीत कुमार, गोपालगंज मोहम्मदपुर निवासी संजय कुमार सिन्हा के पुत्र आशीष कुमार, गोसाई गांव घोसवरी निवासी बबलू यादव के पुत्र रितेश कुमार, बरबीघा निवासी नवीन सिन्हा के पुत्र रोहित कुमार, बड़हिया बाबा स्थान निवासी राजेंद्र साव के पुत्र बंटी साव, हलसी थाना क्षेत्र के पुरसंडा नहर किनारे निवासी चंद्रदेव महतो के पुत्र रवि कुशवाहा व राजेंद्र नोनिया के पुत्र अमित कुमार, मोहद्दीनगर निवासी जयनंदन कुमार के पुत्र सनोज कुमार, चानन के कुंदर से भोला प्रसाद के पुत्र पवन कुमार पासवान, जमुई डंढ निवासी बदरी मांझी के पुत्र राजाराम मांझी, गोपालपुर कोड़ासी निवासी राजू सोरेन निवासी महेंद्र कुमार, संग्रामपुर निवासी सरोबर महतो के पुत्र रामबालक कुमार तथा डोलो मांझी के पुत्र कोहास मांझी तथा किऊल हाकिमगंज से गढ़ी विशनपुर रामेश्वर यादव के पुत्र भान यादव, हलसी के सेठना निवासी आनंदी यादव के पुत्र सनोज कुमार, मोहद्दीनगर निवासी मनोहर राम निवासी सोनू कुमार, प्रभात मांझी के पुत्र चरित्र मांझी, व बकियाबाद निवासी जद्दू बिंद, राज कुमार बिंद को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया, सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >