देसी शराब के साथ तीन तस्कर व18 शराबी गिरफ्तार

उत्पाद थाना पुलिस द्वारा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में चलाये गये सघन जांच अभियान में देसी शराब के सांथ बाइक पर तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया

लखीसराय उत्पाद थाना पुलिस द्वारा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में चलाये गये सघन जांच अभियान में देसी शराब के सांथ बाइक पर तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि इस दौरान एक तस्कर फरार हो गया. वहीं 18 शराबी भी शराब के नशे में घूमते हुए पुलिस के गिरफ्त में आये, सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि टाउन थाना क्षेत्र के दामोदरपुर मोड़ के पास से हलसी करोनमाचक निवासी कारू चौधरी के पुत्र सुलो चौधरी व माधो मांझी के पुत्र नवीन कुमार को एक बाइक पर सवार 15 लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा गया, जबकि सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के काली मंदिर के समीप मेदनीचौकी हुसैना निवासी विजेंद्र यादव के पुत्र कुणाल कुमार व अनिल यादव के पुत्र सुधांशु कुमार को बाइक पर सवार 15 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, इस दौरान सुधांशु फरार हो गया. इसके अलावा हलसी से विशेश्वर यादव के पुत्र जोगी यादव, कावेश्वर यादव के पुत्र प्रकाश यादव, टाउन थाना क्षेत्र के छोटी दरगाह के पास से लोदिया निवासी वीरेंद्र पासवान के पुत्र विनय पासवान, लखीराम प्रजापति के पुत्र विजय प्रजापति, सुधेश्वर राय के पुत्र सुबोध कुमार, मो शमीद के पुत्र मो ओसिव, दाढ़ीसीर से रूपन मंडल के पुत्र अर्पण कुमार, नकुल मंडल के पुत्र अभय कुमार, गोड्डीह से नरसिंह राम के पुत्र अरविंद राम, प्रभु राम के पुत्र शंभु राम, मुन्नी यादव के पुत्र कटिमन यादव, सिकंदर यादव के पुत्र नीतीश कुमार व नन्हे यादव के पुत्र मनीष कुमार तथा बड़हिया से महारानी स्थान के समीप से उमा सिंह के पुत्र रिंकु कुमार, शिवलोक साव के पुत्र सुरेश साव तथा सागर शर्मा के पुत्र संतोष कुमार को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DHIRAJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >