लखीसराय उत्पाद थाना की पुलिस ने अभियान चलाया. इस दौरान सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रामपुर से गढ़ी विशनपुर निवासी पप्पू यादव के पुत्र विजय कुमार व सलौनाचक निवासी शंभु सिंह के पुत्र गोलू उर्फ रोहित कुमार को स्कूटी पर रखे गैलन में रखे 10 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. टाउन थाना क्षेत्र के संतर मुहल्ला वार्ड नंबर 13 निवासी बंगाली दास के पुत्र जीतो कुमार को आधा लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा गया, तीनों तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
