छत पर सो रहा था पूरा परिवार, ताला तोड़कर चोरों ने कर ली घर से चोरी

छत पर सो रहा था पूरा परिवार

हलसी स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बंडोल गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पीड़िता चंपा देवी ने हलसी थाना में आवेदन देकर मामले की शिकायत की है तथा चोरी गये सामान की बरामदगी और चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है. दिये गये आवेदन में चंपा देवी ने बताया कि घटना मंगलवार की रात्री लगभग 12 बजे से एक बजे के बीच की है. उस समय परिवार के सभी सदस्य घर के एक बीमार बच्चे को दिन में जमुई से एक निजी क्लीनिक से इलाज करवाकर लौटे और थकावट व गर्मी के कारण घर की छत पर सो रहे थे. इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरे में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गये. सुबह जब परिवार के सदस्य नीचे उतरे तो घर का ताला टूटा हुआ पाया. कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और कई कीमती वस्तुएं गायब थीं. इसके बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गयी तथा आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. घटना की सूचना तत्काल हलसी थाना पुलिस को दी गयी. पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द से जल्द चोरी गये सामान की बरामदगी करने तथा घटना में शामिल चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है. वहीं पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गयी है. ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए रात में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >