आर्मी जवान के घर में लाखों की चोरी

थाना क्षेत्र के मननपुर बाजार स्थित आर्मी जवान उपेंद्र शर्मा के घर में चोरों ने गुरुवार की देर रात चोरी की घटना को अंजाम दिया.

चानन. थाना क्षेत्र के मननपुर बाजार स्थित आर्मी जवान उपेंद्र शर्मा के घर में चोरों ने गुरुवार की देर रात चोरी की घटना को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि सुनसान पड़े घर में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को उस समय अंजाम दिया जब घर के बगल में एक शादी समारोह था. इसका का फायदा उठाते हुए मेन गेट का ताला पत्थर से तोड़ कर चोर अंदर घुस गया और फिर अंदर के दरवाजा का ताला तोड़ कर घर में रखा सोने, चांदी, टीवी, कपड़ा सहित अन्य सामानों को चुरा ले गया. बगल में शादी समारोह था जिससे लोगों को किसी प्रकार कि कोई आवाज सुनायी नहीं दिया. घटना की जानकारी मिलने पर आर्मी जवान श्री शर्मा ने मोबाईल के माध्यम से बताया कि कुछ माह पूर्व वह अपनी बेटी का शादी विवाह कर अंबाला हरियाणा चला आया और घर पर कोई नहीं था. इसकी सूचना चानन थाना को दिया गया है. वहीं थानाध्यक्ष रवि प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >