राज्य आपदा की टीम सदर अस्पताल की जांच कर हुए संतुष्ट
टीम ने कहा जांच के बाद संतुष्टि व्यक्त किया, सभी कार्य हो रहा है ठीक
लखीसरायराज्य आपदा टीम ने बुधवार को सदर अस्पताल पहुंचकर जांच पड़ताल की. टीम ने सभी विभाग की जांच पड़ताल की. टीम लीडर ने जांच के बाद संतुष्टि जाहिर की. सदर अस्पताल के मरीज वार्ड, ओपीडी, इमरजेंसी, दवाखाना एवं ड्यूटी रोस्टर की जांच के बाद जांच टीम ने बताया कि सदर अस्पताल के सभी विभाग की जांच पड़ताल की गयी. जांच के दौरान कही भी अनियमितता नहीं देखी गयी है. जांच के दौरान अस्पताल के प्रबंधक एवं चिकित्सक से भी पूछताछ की गयी है. घटना से निपटने के मुक्कमल व्यवस्था का जायजा लिया गया. जांच टीम का कहना है कि जांच रिपोर्ट उनके द्वारा संबंधित विभाग को सौंपा जायेगा.
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.