सूर्यगढ़ा में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम आज से, 183 टीमें तैनात

सूर्यगढ़ा में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम आज से, 183 टीमें तैनात

10 से 27 फरवरी तक चलेगा सर्वजन दवा सेवन अभियान, आंगनबाड़ी केंद्र से होगी शुरुआत

सूर्यगढ़ा. प्रखंड क्षेत्र में 10 फरवरी से राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम 2026 का आगाज हो रहा है. यह अभियान 27 फरवरी तक निरंतर चलेगा, जिसके तहत आम लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई जाएगी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वाइके दिवाकर ने बताया कि इस सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सूर्यगढ़ा प्रखंड में कुल 183 टीमों को तैनात किया गया है. अभियान की औपचारिक शुरुआत नगर परिषद क्षेत्र के नया टोला गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 42 से की जाएगी, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी स्वयं लोगों को दवा खिलाकर इसका शुभारंभ करेंगे. भीबीडीएस विनोद कुमार चौबे ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. इसी कड़ी में सोमवार को सभी संबंधित कर्मियों के बीच दवाओं का वितरण भी कर दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग ने आम जनों से अपील की है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. फाइलेरिया मुक्त समाज बनाने में सहयोग करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAVIKANT SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >