शिविर में निपष्क्ष हो रहा मामले का निपटारा

जन संवाद शिविर में आवेदनों की सुनवाई अंचल कार्यालय में शुरू कर दी गयी है

चानन. जन संवाद शिविर में आवेदनों की सुनवाई अंचल कार्यालय में शुरू कर दी गयी है. पूर्व में आयोजित जन संवाद शिविर में आम लोगों ने भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, परिमार्जन सहित विभिन्न राजस्व मामलों से जुड़े आवेदन दिये थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 दिसंबर को कई मामलों की सुनवाई की गयी. जबकि 30 दिसंबर को भी शेष आवेदनों पर सुनवाई की जायेगी. सुनवाई की प्रक्रिया अंचलाधिकारी रवि प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस अवसर पर अंचल प्रधान सहायक जय शंकर कुमार, राजस्व अधिकारी मुकेश कुमार वर्णवाल तथा संबंधित राजस्व कर्मचारी उपस्थित थे. अधिकारियों ने बताया कि आवेदनों की निष्पक्ष और समयबद्ध सुनवाई कर लोगों को भूमि संबंधी समस्याओं से राहत देने का प्रयास किया जा रहा है. कई मामलों का निष्पादन किया गया है, जबकि कुछ मामलों में आवेदकों को आवश्यक कागजात के साथ पुनः उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है. प्रशासन का उद्देश्य लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा कर आम जनता को अनावश्यक परेशानी से बचाना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >