स्काई विजन पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय द ग्रैंड क्विज चैंपियनशिप प्रतियोगिता आयोजित

शहर के नया बाजार स्थित स्काई विजन पब्लिक स्कूल में मंगलवार को विद्यालय प्राचार्या मैग्डलीन गोम्स की अध्यक्षता में दो दिवसीय द ग्रैंड क्विज चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

अव्वल आये प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर किया गया सम्मानित

लखीसराय. शहर के नया बाजार स्थित स्काई विजन पब्लिक स्कूल में मंगलवार को विद्यालय प्राचार्या मैग्डलीन गोम्स की अध्यक्षता में दो दिवसीय द ग्रैंड क्विज चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें वर्ग प्रथम से वर्ग नवम तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. सभी वर्गों को अलग-अलग समूह में रखा गया था, जिसमें ग्रुप ए के समूह में ब्लू हाउस जिसमें आयुष कुमार, आर्यन राज, अभिनव कश्यप एवं जैद तनवीर शामिल थे, प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं द्वितीय स्थान पर ग्रीन हाउस के शशांक कुमार, स्तुति सिन्हा, कीर्ति कुमारी एवं रेयांश ऋषि रहे. वहीं ग्रुप बी के समूह में ग्रीन हाउस जिसमें अनमोल कुमार, समृद्धि, मयंक तथा शिवम कुमार शामिल थे. जबकि प्रथम स्थान हासिल किया पीला हाउस के शारदा कुमारी, केशव कुशाग्र, अंकुश कुमार तथा समर राज ने उपविजेता के तौर पर अपना स्थान प्राप्त किया. ग्रुप डी के समूह में पीला हाउस के दर्श कुमार, सृजन कुमार, ईशान गुप्ता तथा अतहर हुसैन ने विजेता का स्थान प्राप्त किया. वहीं रेड हाउस के सौम्या शिव, यशराज, श्रेया राज तथा अभिषेक राज ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया. वहीं ग्रुप सी के ब्लू हाउस के अक्षत डालमिया, अभिराज, संस्कार सुमन तथा विनीत कृष्णा ने प्रथम स्थान तथा रेड हाउस के वरेण्यम, आयुष, मिहिर भारती तथा नव्या कुमारी ने द्वितीय स्थान पर कब्जा किया. वहीं ग्रुप ई के रेड हाउस के सत्यम कुमार, दिव्या कुमारी, सोनू कुमार तथा अपेक्षा गुप्ता प्रथम स्थान प्राप्त की. वहीं येलो हाउस के आर्यन राज, साक्षी कुमारी, अंजली सिंह तथा मानसी अग्रवाल ने द्वितीय स्थान पर कब्जा किया. विद्यालय प्राचार्या ने अपने अभिभाषण में कहा कि यह रोमांचक और अनूठी क्विज चैंपियनशिप छात्रों की पढ़ाई को खास बनाने के लिए की गयी है. उन्होंने कहा कि यह क्विज प्रतियोगिता सामाजिक परिवेश में उत्तरोत्तर विकास करेगा एवं शिक्षा जीवन में रोशनी भरने का काम करेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता छात्रों को पाठ्य सामग्री की समझ से हटकर सिद्धांत को उनके अध्ययन के वास्तविक विश्व अनुप्रयोगों को जोड़ने के लिए प्रेरित करेगा. विद्यालय सचिव सविता शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रैंड क्विज चैंपियनशिप समग्र शिक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का उदाहरण है. हम विद्यार्थियों को न केवल अकादमिक रूप से बल्कि टीम वर्क और आलोचनात्मक सोच में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं. प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं मिठाई देकर सम्मानित भी किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों की महती भूमिका रही. मौके पर डायरेक्टर बबलू शर्मा, नीरज कुमार, प्रबंधक विमलेश कुमार सहित अन्य शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद थे.————————————————————————————————————–

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >