कार्यकर्ताओं के हंगामे के कारण नहीं हो सका जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव

जदयू जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामानुज शर्मा के निर्देशानुसार सोमवार को चानन जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव जिला पर्यवेक्षक ललन कुशवाहा की देखरेख में प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी नवल किशोर महतो चुनाव की प्रक्रिया शुरू किया गया

प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए आठ लोगों ने कराया था नामांकन

चानन. जदयू जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामानुज शर्मा के निर्देशानुसार सोमवार को चानन जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव जिला पर्यवेक्षक ललन कुशवाहा की देखरेख में प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी नवल किशोर महतो चुनाव की प्रक्रिया शुरू किया गया. प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए 8 लोगों ने नामांकन दाखिल किया. जिसमें पूर्व प्रखंड अध्यक्ष देवकीनंदन मंडल, धनंजय कुमार पटेल, उमेश मालाकार, दिनेश मंडल, मनोज मंडल, दीना मंडल, चंदन कुमार राम व राहुल राम ने अपना-अपना नामांकन दाखिल किया. जब चुनाव कि शुरुआत किया जा रहा था तो कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा होने लगा, स्थिति को देखते हुए चुनाव को स्थगित कर दिया गया. जेडीयू जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामानुज शर्मा ने बताया कि हंगामा होने के कारण चुनाव को स्थगित कर दिया गया और अंतिम फैसला जेडीयू के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी करेंगे. जो भी होगा, वह मान्य होगा. इस अवसर पर विधायक प्रधान सहायक सत्यनारायण महतो, अशोक महतो, शशि भूषण राय, रघुवीर मंडल, प्रमोद मंडल, उप मुखिया मुरारी मेहता सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >