ईद पर डीएम ने दिया भाईचारे का संदेश

रमजान उल मुबारक के पाक महीने के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को जिलेभर में ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम व अकीदत के साथ मनाया गया

खिदमत फाउंडेशन, बिहार की ओर से किया गया ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन

लखीसराय

रमजान उल मुबारक के पाक महीने के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को जिलेभर में ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम व अकीदत के साथ मनाया गया. इस अवसर पर किऊल थाना क्षेत्र के गोड्डीह गांव में ईद की खास रौनक रही. यहां सामाजिक संस्था खिदमत फाउंडेशन, बिहार की ओर से भव्य ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र सहित जदयू जिलाध्यक्ष रामानुज शर्मा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता सरफराज आलम ने की. खिदमत फाउंडेशन, बिहार के सचिव व समाजसेवी फैयाज रहमानी के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में समाजसेवी व अधिवक्ता योगेंद्र कुमार योगी, राजद नेता प्रेम सागर चौधरी, पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, निपेंद्र कुमार, डॉ. मोहम्मद आरिफ सहित कई लोग शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान गोड्डीह गांव के युवाओं द्वारा प्रस्तुत ईदी तरानों ने समां बांध दिया. ईद मिलन समारोह में हिंदू समुदाय के लोगों की सक्रिय भागीदारी ने गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत मिसाल पेश की. मौके पर डीएम ने सभी को ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईद का पर्व शांति, प्रेम और मोहब्बत का संदेश देता है. उन्होंने लोगों से अपील की कि आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनायें और लखीसराय के विकास में मिलजुलकर योगदान दें.

——————————————-बारिश के कारण ईदगाह में नहीं हुई नमाज, लोगों ने मस्जिदों में ईद-उल-फितर की नमाज अदा की

भाई-चारे के संदेश के साथ ईद की नमाज अदा की

फोटो संख्या 08- मस्जिद से नमाज अदा कर बाहर निकलते मुस्लिम भाई

प्रतिनिधि, सूर्यगढ़ा. प्रखंड में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. रमजान के समापन की खुशी में मुस्लिम समुदाय ने ईद उल फितर मनायी. ईद के मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी. ईद-उल-फितर के मौके पर क्षेत्र भर में ईद के पर्व को लेकर उत्साह का माहौल बना रहा. सुबह मुस्लिम समाज के लोग नये-नये परिजनों को पहनकर ईदगाह एवं मस्जिदों में नमाज अदा करने पहुंचे. नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर अमन और चैन की दुआ की. मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा करने के बाद गरीब परिवारों को अपने हिस्से की जकात दी. ईदगाह पर ईद के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस का बंदोबस्त किया गया था. मस्जिदों के आसपास दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती देखी गयी. सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र में चकमसकन मस्जिद के समीप सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे. मौलानगर मदरसा के समीप मस्जिद के पास सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर राजीव कुमार, मानिकपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे.

सेवइयां की खुशबू के बीच मिले लोगों के दिल-

शनिवार को लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी. बड़ों ने छोटों को ईदी दी. सेवइयां खिलाकर मुंह मीठा कराया. इस मौके पर कई जगह दावत का आयोजन किया गया. सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह, सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर राजीव कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता अधिवक्ता जनार्दन प्रसाद मेहता, वार्ड पार्षद अमृत भाई पटेल, जदयू नेता कमरुद्दीन अंसारी आदि ने लोगों को ईद उल फितर की बधाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >