कार्यकाल की समाप्ति पर प्रखंडों की समिति का शीघ्र होगा गठन

बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति जिला शाखा लखीसराय की एक बैठक रविवार को नया बाजार गोसाईं टोला स्थित अमरजीत प्रजापति की आवास पर की गयी

-कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति की जिला शाखा की बैठक संपन्न

आगामी 26 दिसंबर को जिला अधिवेशन करने का लिया गया निर्णय

लखीसराय

बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति जिला शाखा लखीसराय की एक बैठक रविवार को नया बाजार गोसाईं टोला स्थित अमरजीत प्रजापति की आवास पर की गयी. जिलाध्यक्ष राजेंद्र पंडित की अध्यक्षता में बैठक किया गया. जिसमें कहा गया कि संगठन के कार्यकाल का जिला अंतर्गत सभी प्रखंड का समय सीमा पूरा हो चुका है. इसलिए सभी प्रखंड का चुनाव कर लेना है एवं प्रखंड में आये हुए पंचायत हेतु सभी आवेदन का समय पर पंचायत कर देना है. बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री पंडित ने कहा कि अभी कुम्हार की स्थिति काफी दयनीय है. प्याली बनाने के लिए भी मिट्टी काफी महंगा मिल रहा है. वहीं अमरजीत कुमार प्रजापति ने कहा कि यदि सरकार माटी कला बोर्ड का गठन करती है तो कुम्हार को लाभ मिलेगा. इसलिए सरकार से माटी कला बोर्ड का गठन जल्द से जल्द करने की मांग की गयी है. साथ ही लखीसराय जिला का अधिवेशन पद्मश्री डॉक्टर रत्नप्पा कुमार की पुण्यतिथि पर 28 दिसंबर को किया जायेगा. बैठक में नरेश कुमार, विजय शंकर, रामस्वरूप पंडित, महेश पंडित, गोरेलाल पंडित, अर्जुन पंडित, राजू पंडित, दिनेश पंडित, महेंद्र पंडित, कपिल देव पंडित, नरेश पंडित, कृष्ण गोपाल, नंदन पंडित, मनोज पंडित, चंदन पंडित के अलावा प्रखंड के सभी अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष उपस्थित हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >