टीबी मुक्त पंचायत अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को दी गयी अहम जानकारी
सूर्यगढ़ा. स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को सभी सीएचओ (सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी) के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस सत्र का मुख्य उद्देश्य टीबी मुक्त पंचायत अभियान से संबंधित निक्षय पोर्टल के संचालन की जानकारी देना था. वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक राम अवधेश कुमार ने प्रशिक्षण के दौरान सीएचओ को पोर्टल पर डेटा एंट्री व मरीजों की निगरानी से जुड़ी बारीकियों को विस्तार से समझाया. इसके साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को एनसीडी, एचआईएमएस, एनक्वास, हाइपरटेंशन व डीभीडीएमएस जैसे महत्वपूर्ण तकनीकी विषयों पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. कार्यक्रम के दौरान फाइलेरिया उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे एमडीए अभियान पर भी चर्चा की गयी. उपस्थित सीएचओ को फाइलेरिया की दवाएं उपलब्ध करायी गयी. मौके पर डीपीसी सुनील कुमार शर्मा व डीएएम निर्भय कुमार सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे. अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि इन डिजिटल पोर्टल्स के सही उपयोग से ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी बेहतर हो सकेगी.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.