घर में फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस

Lakhisari News : सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला. बताया जाता है पढ़ाई को लेकर हुई डांट-फटकार के बाद किशोरी ने आत्महत्या का कदम उठाया. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

सूर्यगढ़ा (लखीसराय) से राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट : थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह 15 वर्षीय किशोरी का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला. परिजन उसे फंदे से मुक्त कर चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलते ही सूर्यगढ़ा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गयी.

कठिन बचपन और पालन-पोषण की कहानी

ग्रामीणों ने बताया कि किशोरी के जन्म के महज 25 दिन बाद ही उसकी मां का निधन हो गया था. आर्थिक तंगी के कारण पिता बैंगलोर काम के लिए गये और उसकी देखभाल पिता के मित्र के परिवार ने की.

नौवीं कक्षा की छात्रा थी किशोरी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, किशोरी मानसिक रूप से कमजोर थीं. वह गांव के विद्यालय में नौवीं कक्षा की छात्रा थीं. बताया जाता है कि परिवार द्वारा पढ़ाई के लिए डांट-फटकार के कारण किशोरी ने आत्महत्या का कदम उठाया.

पुलिस ने शुरू की जांच, गांव का शोक

सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है. परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है. पोस्टमार्टम के लिए परिजन अभी तैयार नहीं हैं. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >