छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करें शिक्षक : डीपीओ

विद्यापीठ चौक रेहुआ रोड स्थित जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान लखीसराय के सभागार में रविवार को शिक्षकों के नवाचार समूह ‘टीबीटी इतिहास निर्माता’ के तत्वावधान में जिला स्तरीय टीएलएम प्रदर्शनी व शिक्षक सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया

टीबीटी के तत्वावधान में नवाचारी शिक्षकों को किया सम्मानित

लखीसराय.

विद्यापीठ चौक रेहुआ रोड स्थित जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान लखीसराय के सभागार में रविवार को शिक्षकों के नवाचार समूह ‘टीबीटी इतिहास निर्माता’ के तत्वावधान में जिला स्तरीय टीएलएम प्रदर्शनी व शिक्षक सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया. टीबीटी लखीसराय के जिला समन्वयक सुचि कुमारी, अनुपम कुमारी की देखरेख में आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता डायट प्राचार्य डॉ वंदना कुमारी ने की. जबकि संचालन शिक्षिका पम्मी पांडेय व भास्कर कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना दुर्गा यादव, डायट प्राचार्य डॉ वंदना कुमारी, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, समाजसेवी मोनिका भारती व राजकीय शिक्षक सम्मान प्राप्त शिक्षक पीयूष कुमार झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए शिक्षा विभाग के डीपीओ दुर्गा यादव ने कहा कि वर्तमान समय वैज्ञानिक युग है. इसलिए छात्रों में वैज्ञानिक सोच को विकसित करना नितांत आवश्यक है. डायट प्राचार्य डॉ वंदना कुमारी ने छात्रों को नैतिक शिक्षा देने o उनमें अनुशासन की भावना जगाने का आह्वान किया. इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों के सौ नवाचारी शिक्षकों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर शिक्षिकाओं के द्वारा स्वागत गीत, अभियान गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी. इस अवसर पर डायट के व्याख्याता डॉ सुनील कुमार, राजकीय सम्मान प्राप्त शिक्षक श्री प्रसाद महतो, विद्यालय अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद कुमार, शिक्षक सुजीत कुमार, मोनी कुमारी, अलका सक्सेना, रंजीत कुमार आदि उपस्थित थे. शिक्षकों के समूह के इस विशेष पहल से शिक्षकों में काफी हर्ष है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >