सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष पर गिरी गाज, हुए निलंबित

प्रखंड के पीरीबाजार थानाध्यक्ष रोहित कुमार के निलंबित करने के बाद पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बुधवार को सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष भगवान राम को भी निलंबित कर दिया गया है

रोहित कुमार सिंह ने सूर्यगढ़ा थाना में नये थानाध्यक्ष के रूप में दिया योगदान सूर्यगढ़ा. प्रखंड के पीरीबाजार थानाध्यक्ष रोहित कुमार के निलंबित करने के बाद पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बुधवार को सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष भगवान राम को भी निलंबित कर दिया गया है. भगवान राम की जगह यातायात थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह को सूर्यगढ़ा का नया थानाध्यक्ष बनाया है. आदेश का पालन करते हुए रोहित कुमार सिंह ने बुधवार की शाम सूर्यगढ़ा थाना के नये थानाध्यक्ष के रूप में योगदान भी दे दिया. जानकारी के मुताबिक योगदान देने के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने चार दिन पूर्व सूर्यगढ़ा थाना का निरीक्षण किया था. यहां जनता दरबार का आयोजन कर आम जन की समस्याएं सुनी गयी थी. उक्त जनता दरबार में सहूर गांव के एक मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गयी थी. इस मामले में अधीक्षक द्वारा कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया. सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष भगवान राम के निलंबन के संबंध में एसपी अवधेश दीक्षित ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इससे पूर्व पीरीबाजार थानाध्यक्ष रोहित कुमार को भी कर्तव्यहीनता के आरोप में निलंबित किया गया था. एसपी के द्वारा जिले में योगदान के साथ ही एक्शन में आ जाने से पुलिस महकमा में हड़कंप मचा हुआ है. एसपी के द्वारा दो दो थानाध्यक्ष को निलंबित किये जाने से पुलिस पदाधिकारी अपने कर्तव्य के प्रति संवेदनशील नजर आ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >