सूर्यगढ़ा थाना में समीक्षा बैठक, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

Suryagarha Police Meeting: बैठक में थानाध्यक्ष ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों, अनुसंधान की स्थिति और विभिन्न मामलों के निष्पादन की समीक्षा की. उन्होंने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने तथा अनुसंधान कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया.

सूर्यगढ़ा (लखीसराय) से राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट:

Suryagarha Police Meeting: पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर शनिवार को सूर्यगढ़ा थाना परिसर में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने की. इस दौरान थाना क्षेत्र की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा की गई.

लंबित मामलों की समीक्षा, त्वरित निष्पादन पर जोर

बैठक में थानाध्यक्ष ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों, अनुसंधान की स्थिति और विभिन्न मामलों के निष्पादन की समीक्षा की. उन्होंने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने तथा अनुसंधान कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया.

नियमित गश्ती और अपराध नियंत्रण के निर्देश

थानाध्यक्ष ने क्षेत्र में नियमित गश्ती बढ़ाने और अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रियता से अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है. साथ ही आम लोगों की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने पर बल दिया.

जनसंपर्क मजबूत करने पर दिया गया बल

बैठक में कानून-व्यवस्था संधारण के साथ-साथ जनसंपर्क को मजबूत बनाने पर भी चर्चा की गई. पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे लोगों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करें और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर समाधान करें.

जिम्मेदारी और सतर्कता से करें कार्य

थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने कहा कि सभी पुलिसकर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, ईमानदारी और सतर्कता के साथ करें. इससे क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी.

बैठक में अपर थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार, एसआई नित्यानंद प्रसाद सिंह, मोहम्मद खुर्शीद आलम, मोहम्मद आलम, एएसआई पंकज कुमार, मणिकांत यादव सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >