सूर्यगढ़ा पुलिस की कार्रवाई: लूट की कोशिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार

सूर्यगढ़ा पुलिस ने लूट की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

लखीसराय : सूर्यगढ़ा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट की कोशिश करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है. गिरफ्तार युवक की पहचान सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के चकमसकन (कटेहर) निवासी स्वर्गीय जय नारायण यादव उर्फ गोहन यादव के पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ लालू यादव के रूप में हुई है.

टेंपो चालकों ने पीछा कर लूट की कोशिश का लगाया आरोप

लखीसराय पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 12 अगस्त की रात पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित एवं फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान सूचना मिली कि एक वांछित आरोपित ई-रिक्शा में बैठकर लखीसराय की ओर जा रहा है. सूचना के आधार पर सूर्यगढ़ा थाना पुलिस ने रतनुपुर पेट्रोल पंप के पास वाहन जांच शुरू की.

इसी दौरान दो टेंपो चालकों ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से नंदपुर से उनका पीछा कर रहा है और पैसे, मोबाइल एवं गाड़ी छीनने का प्रयास कर रहा है. आरोप है कि वह गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दे रहा था.

बैरिकेडिंग कर पुलिस ने पकड़ा

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बैरिकेडिंग कर मोटरसाइकिल सवार युवक को पकड़ लिया. इस मामले में बड़हिया थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी स्वर्गीय लेभारी सिंह के पुत्र विकास कुमार एवं स्वर्गीय शिवदानी सिंह के पुत्र सुमन कुमार के आवेदन पर सूर्यगढ़ा थाना कांड संख्या 185/26 दर्ज किया गया है.

पुलिस ने आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार करने के साथ मोटरसाइकिल संख्या बीआर 08 एम 7549 जब्त कर ली. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक के खिलाफ सूर्यगढ़ा थाना में मद्य निषेध अधिनियम से जुड़े दो मामले पहले से दर्ज हैं.

कार्रवाई में थानाध्यक्ष रोहित कुमार, एसआई मोहम्मद आलम, एसआई अमित कुमार राजा, एएसआई पंकज कुमार, पीटीसी रमेश कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजेश गुप्ता

राजेश गुप्ता प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सूर्यगढ़ा (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >