सूर्यगढ़ा (लखीसराय) : स्थानीय थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर एक फरार अभियुक्त और तीन गैर जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया है. सभी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया.
पेट्रोल पंप के समीप से फरार अभियुक्त दबोचा
सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रामपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप से पुलिस ने रामपुर निवासी धर्मराज कुमार सिंह के पुत्र नंदन कुमार को गिरफ्तार किया. वह सूर्यगढ़ा थाना कांड संख्या 34/24 में फरार चल रहा था. उसके खिलाफ अवैध वसूली के मामले में प्राथमिकी दर्ज है.
सूर्यगढ़ा बाजार से दो वारंटी गिरफ्तार
इधर, पुलिस ने सूर्यगढ़ा बाजार से श्री राम साह के दो पुत्रों सूरज कुमार और प्रशांत कुमार को गिरफ्तार किया. दोनों के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था.
चननिया गांव से भी वारंटी गिरफ्तार
पुलिस ने चननिया गांव में छापेमारी कर रामाश्रय यादव के पुत्र धर्मेंद्र यादव को भी गिरफ्तार किया. उसके खिलाफ भी न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था.
