आशा को दिया गया सर्वे प्रशिक्षण

आशा को दिया गया सर्वे प्रशिक्षण

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए गर्भवती महिलाओं से पांच वर्ष तक के बच्चों का होगा सर्वे

हलसी. प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलसी में शनिवार को प्रखंड की सभी आशा कार्यकर्ताओं को एक दिवसीय सर्वे प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में प्रखंड के करीब एक लाख 42 हजार 516 आबादी में महिला एवं बच्चों की जनसंख्या के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं तथा शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करने की जानकारी दी गयी. प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक सह मास्टर ट्रेनर कमलेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक बुधवार व शुक्रवार को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का नियमित टीकाकरण किया जाता है. इसी को लेकर आशा कार्यकर्ताओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है. यह प्रशिक्षण प्रखंड के कुल 112 आशा कार्यकर्ताओं को दो बैच में दिया जा रहा है. प्रशिक्षण के दौरान आशा कार्यकर्ताओं को सर्वे की बारीक विधि की जानकारी दी गयी तथा सर्वे कार्य के लिए सर्वे पुस्तिका भी उपलब्ध करायी गयी. बताया गया कि यह सर्वे वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए किया जा रहा है. सर्वे का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रखंड क्षेत्र में कोई भी गर्भवती महिला एवं शून्य से पांच वर्ष तक का कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे. टीकाकरण से 12 तरह की जानलेवा बीमारियों से बचाव संभव है.

वहीं, प्रखंड में चल रहे सर्वे कार्य के 10 प्रतिशत घरों के सत्यापन के लिए एक टीम का गठन किया गया है. गठित टीम में प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार भारती, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अनिल कुमार कुशवाहा, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक कमलेश कुमार, यूनिसेफ के प्रखंड समन्वयक मनोज कुमार मनोज तथा स्वास्थ्य निरीक्षक राकेश कुमार शामिल हैं. प्रशिक्षण कार्यक्रम में यूनिसेफ प्रखंड समन्वयक मनोज कुमार मनोज, आशा फैसिलिटेटर सुनैना कुमारी, किरण कुमारी, रीना कुमारी सहित आशा शबनम, पमपम, विभा, प्रियंका, खुशबू, किरण, अनीता, रिंकी, माया एवं अन्य आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >