एसएसबी ने निकाली तिरंगा जागरूकता साइकिल रैली, ग्रामीणों से की अभियान को सफल बनाने की अपील

लखीसराय में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एसएसबी ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत एक जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया. इस रैली ने गांवों में पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के नियमों की जानकारी दी और देशभक्ति की भावना जगाई.

लखीसराय : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल गया के कमांडेंट कुणाल के दिशा-निर्देशन में बन्नूबगीचा शिविर की ओर से जागरूकता साइकिल रैली निकाली गयी. रैली का नेतृत्व सहायक कमांडेंट सौरव रंजन ने किया.

गांव-गांव पहुंचा राष्ट्रध्वज सम्मान का संदेश

साइकिल रैली बन्नूबगीचा शिविर परिसर से शुरू होकर बीयर चौक, बेलदरिया, गटिया घाट, जानकीडीह सहित आसपास के गांवों से होकर गुजरी. हाथों में तिरंगा लेकर निकले एसएसबी जवानों ने ग्रामीणों एवं आम लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया. लोगों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के सही तौर-तरीकों की जानकारी देते हुए 13 से 15 अगस्त तक घरों पर तिरंगा सम्मानपूर्वक फहराने की अपील की गयी.

सहायक कमांडेंट सौरव रंजन ने बताया कि हर घर तिरंगा एवं वंदे मातरम् कार्यक्रम के तहत लोगों को भारतीय ध्वज संहिता-2002 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है. अभियान के लिए एसएसबी की विशेष प्रचार एवं जागरूकता टीम गठित की गयी है, जो विभिन्न गांवों में जाकर लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और उसे फहराने के नियमों के प्रति जागरूक कर रही है.

देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

सौरव रंजन ने कहा कि अभियान का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाना है. जागरूकता अभियान 15 अगस्त तक जारी रहेगा.

तिरंगे और देशभक्ति के नारों के साथ निकली साइकिल रैली से क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया. रैली में उप निरीक्षक सुमित कुमार दास सहित एसएसबी जवान, ग्रामीण रणधीर कुमार, नीतीश कुमार, पप्पू यादव, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे एवं स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए. इस दौरान लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराकर अभियान को सफल बनाने की अपील की गयी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजेश कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >