फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने को 20 मई को राज्यव्यापी विशेष अभियान

मुख्य सचिव ने वीसी के माध्यम से जिला प्रशासन को दिये सख्त निर्देश

मुख्य सचिव ने वीसी के माध्यम से जिला प्रशासन को दिये सख्त निर्देश

लखीसराय

किसानों को सरकारी योजनाओं का समय पर लाभ दिलाने के लिए फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य में तेजी लायी जायेगी. इसे लेकर शुक्रवार को मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रगति, लंबित मामलों और लक्ष्य प्राप्ति की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गयी. मुख्य सचिव ने दो टूक कहा कि फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है. इसमें किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि 20 मई को पूरे राज्य में विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाय. सभी संबंधित विभागों एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाने को कहा गया है. प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर जागरूकता गतिविधियां तेज करने और किसानों को पंजीकरण प्रक्रिया में हर संभव सहयोग देने पर भी जोर दिया गया. वीडियो कांफ्रेंसिंग में लखीसराय से डीएम शैलेंद्र कुमार, अपर समाहर्ता नीरज कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

—————————————————————————————–

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >