लखीसराय. टाउन थाना की पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान 45 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान सिकंदरा चौक निवासी सुरेंद्र चौधरी के पुत्र कुंदन कुमार को 45 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है.
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.