अधिवक्ताओं के लिए एसआईआर प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 तक

लखीसराय जिला विधिज्ञ संघ ने अपने अधिवक्ता सदस्यों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए एसआईआर प्रपत्र जमा करने की तिथि बढ़ा दी है. अब अधिवक्ता साथी 20 जून तक अपना प्रपत्र जमा कर सकेंगे.

लखीसराय के प्रतिनिधि के अनुसार

जिला विधिज्ञ संघ, लखीसराय ने अपने अधिवक्ता सदस्यों के लिए एसआईआर प्रपत्र जमा करने की तिथि बढ़ा दी है. महासचिव राजेश कुमार की ओर से जारी आम सूचना के अनुसार, अब अधिवक्ता साथी अपना प्रपत्र 20 जून तक जमा कर सकते हैं.जारी सूचना में बताया गया है कि एसआईआर प्रपत्र जमा करने की पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि 10 जून थी. इस अवधि में लगभग 275 प्रपत्र प्राप्त हो चुके हैं, लेकिन कई अधिवक्ता साथी अभी भी अपना प्रपत्र जमा नहीं कर पाये हैं.

महासचिव ने बताया कि सभी अधिवक्ताओं के हित और भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें एक अंतिम अवसर दिया जा रहा है. उन्होंने सभी सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समय के भीतर अपना प्रपत्र अवश्य जमा करें और इस व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAVIKANT SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >