सभी दुकानदार अपने दुकान में लगाये सीसीटीवी कैमरा: थानाध्यक्ष

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर थाना में नगर थानाध्यक्ष के साथ के ज्वेलरी दुकानदारों की एक बैठक आयोजित किया गया

स्वर्णकारों से की गयी अपने प्रतिष्ठानों व आने-जाने वाले रास्ते पर सीसीटीवी लगाने की अपील

लखीसराय

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर थाना में नगर थानाध्यक्ष के साथ के ज्वेलरी दुकानदारों की एक बैठक आयोजित किया गया. जिसमें दर्जनों स्वर्ण दुकानदार उपस्थित हुए और सुरक्षा के साथ-साथ अनेक प्रकार की मुद्दों पर भी चर्चा की गयी. थानाध्यक्ष द्वारा आश्वासन दिया गया कि किसी भी दुकानदार के साथ कोई अप्रिय घटना नहीं होने देंगे. सुरक्षा बढ़ाया जायेगा और सभी दुकानदार अपनी दुकान में सीसीटीवी के साथ आने जाने वाले रास्तों पर कैमरा अवश्य लगायेंगे. साथ ही प्रत्येक दुकानदार थाना के साथ-साथ प्रमुख नंबर जैसे हॉस्पिटल, थाना, पुलिस अधीक्षक, एसडीपीओ एवं 112 नंबर अपने-अपने दुकान में अवश्य चिपकायेंगे, ताकि किसी भी घटना पर कोई भी व्यक्ति तुरंत इस नंबर पर फोन करके संबंधित थाना को जानकारी दे सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >