उत्पाद थाने की पुलिस में सात शराबियों को किया गिरफ्तार

कजरा, माणिकपुर व नगर थाना क्षेत्र में उत्पाद थाने की पुलिस ने चलाया अभियान

लखीसराय. जिले के कजरा, माणिकपुर व नगर थाना क्षेत्र इलाके में उत्पाद थाने की पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर सात शराबियों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में उत्पाद सब इंस्पेक्टर गुड्डू कुमार ने बताया कि नशे की हालत में कजरा गुमटी के समीप से फावो मांझी के पुत्र खगरू मांझी, आजादनगर गांव निवासी महेंद्र मांझी के पुत्र विपिन कुमार व माणिकपुर भटरा मोड़ के समीप से गरीब नगर निवासी राजेंद्र महतो के पुत्र शंभू कुमार, शंकर महतो के पुत्र शिवनंदन कुमार, कोनीपार गांव निवासी रामदास साहनी के पुत्र गिरीश कुमार, नगर थाना क्षेत्र के चितरंजन रोड से राजेंद्र प्रसाद साव के पुत्र कृष्णनंदन प्रसाद साव उर्फ विनय कुमार व बड़ी दरगाह निवासी बानो चौधरी के पुत्र जितेंद्र कुमार को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है. सभी को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >