नहर में गिरा स्कॉर्पियो, एक घायल, चालक फरार

चानन थाना क्षेत्र के कुराव गांव के समीप शुक्रवार देर शाम की घटना

चानन थाना क्षेत्र के कुराव गांव के समीप शुक्रवार देर शाम की घटना प्रतिनिधि, चानन. थाना क्षेत्र के कुंदर की ओर से आ रही स्कार्पियो कुराव गांव के निकट नहर में पलट गयी. जिससे उसपर सवार एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया, जबकि चालक मौका पाकर फरार हो गया. घायल व्यक्ति की पहचान लखीसराय थाना क्षेत्र के बालगुदर निवासी दिनेश मंडल के पुत्र सूरज कुमार के रूप में किया गया. घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ आम लोगों द्वारा तत्परता दिखाते हुए इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेजा गया. बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो के चालक कुराव मोड़ के निकट अपना संतुलन खो दिया और 10 फीट नीचे नहर में जा गिरा. प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, शुक्रवार की शाम करीब छह बजे के आसपास स्कॉर्पियो बन्नू बगीचा से गोपालपुर की ओर किसी गाड़ी को टॉचन करने गया था. लौटते वक्त यह हादसा हुआ. इस संबंध में चानन थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. घटनास्थल पर एएसआइ मनोज कुमार को भेजकर घटना में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >