सरस्वती पूजा आज, प्रतिमा व भव्य पंडाल आकर्षक का केंद्रो

सरस्वती पूजा को लेकर चारो तरफ भक्तमियम माहौल बना हुआ है

प्रतिमा की खरीदारी कर पूजा स्थल पर ले जाना किया शुरू

किऊल वृंदावन में रवि रश्मि परिषद के द्वार बनाये गये रहस्मयी द्वार बनेगा आकर्षण का केंद्र

लखीसराय

सरस्वती पूजा को लेकर चारो तरफ भक्तमियम माहौल बना हुआ है. मां शारदे की पूजा को लेकर जगह-जगह पंडाल बनाकर प्रतिमा स्थापित की जायेगी. जिसके लिए गुरुवार को कलाकारों के यहां से प्रतिमा की खरीदारी कर श्रद्धालु अपने घर व पंडालों के लिए ले जाने लगे हैं. जिले में गुरुवार को जगह-जगह प्रतिमा को ठेले पर ले जाते लोग दिखाई दे रहे थे. बता दें कि जिले में सैकड़ों जगहों पर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर लोग पूजा अर्चना करते हैं. वहीं इन सब में सदर प्रखंड के खगौर पंचायत के वृंदावन गांव में किऊल थाना के सामने रवि रश्मि परिषद के द्वारा बनाया गया पंडाल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा. पंडाल का निर्माण करने वाले संस्था के राकेश कुमार ने बताया कि इस बार पंडाल में कई चीज श्रद्धालुओं को आकर्षित करेंगी. उन्होंने बताया कि उनके द्वारा बनाये गये पंडाल में लोग शेर के मुंह के रूप के बनाये गये रास्ते से प्रवेश करेंगे. उसके पहले पास में बने विशाल शिवलिंग का लोग दर्शन करेंगे. वहीं शेर के मुंह से प्रवेश करने के बाद 15 फीट की ऊंचाई पर एक राक्षस का मुंह बनाया गया है. जो लोगों के लिए सेल्फी प्वाइंट होगा. उसके बाद लोग भुल भुलैया को पार करने के बाद गोवर्धन पर्वत के पास पहुंचेंगे. जहां से गुफा के रास्ते उक्त हॉल में पहुंचेंगे. जहां मां की सरस्वती की प्रतिमा स्थापित मिलेगी, जहां लोग दर्शन कर पूजा अर्चना करने के बाद बाहर निकलेंगे. यहां बता दें कि रवि रश्मि परिषद लगातार अलग-अलग तरह के पंडाल बनाकर लोगों को आकर्षित करती रहती है.

————————————————————————————————–

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >