उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपरा में मनाया सुरक्षित शनिवार

उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपरा में मनाया सुरक्षित शनिवार

आग बचाव के लिये स्कूली बच्चों को किया जागरूक

हलसी. प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपरा में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत सुरक्षित शनिवार की वार्षिक सारणी के अनुसार में माह मई के प्रथम शनिवार को सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के रूप में मनाया गया. विद्यालय प्रभारी विपिन बिहारी भारती की अध्यक्षता व विद्यालय अध्यापक राजन कुमार चौहान के संचालन में सुरक्षित शनिवार में अगलगी विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. बच्चों के द्वारा अगलगी होने पर बचाव विषय पर एकांकी की प्रस्तुतिकरण भी की गयी. मालूम हो कि आगलगी के कारण प्रतिवर्ष काफी जान माल की क्षति होती है. इसलिए अगलगी के कारणों से होने वाले नुकसान पर क्या करें व क्या ना करें. विद्यालय प्रभारी ने बताया कि आग लगने पर शांत रहें व चिल्लाकर दूसरे को सावधान करें. धुएं से बचने के लिये रेंगकर बाहर निकलें. लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का उपयोग करें. जलते हुए स्थान से तुरंत बाहर निकलें. अगर कपड़ों या शरीर में आग लग जायें तो अंतरराष्ट्रीय मूल मंत्र ‘रुको,लेटो व लुढकों’ का अनुपालन अवश्य करें. उन्होंने बताया कि आग भिन्न-भिन्न कारणों से लगती है, खास करके बिजली से आग लगने पर पानी से नहीं बुझाना चाहिए. इस बात का ख्याल हमेशा रहे कि जब भी किसी भी प्रकार से आग लगे तो तुरंत 101 या 112 नंबर पर कॉल अवश्य करना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >