मकुना में दवा व्यवसायी के घर हुई लूट की घटना का हुआ उद्भेदन

शहर के कवैया थाना क्षेत्र अंतर्गत नया बाजारवार्ड नंबर 29 बाइपास राड मकुना निवासी सह दवा व्यवसायी उत्तम साह के घर पर आधा दर्जन नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर डकैती की

लखीसराय.

शहर के कवैया थाना क्षेत्र अंतर्गत नया बाजारवार्ड नंबर 29 बाइपास राड मकुना निवासी सह दवा व्यवसायी उत्तम साह के घर पर आधा दर्जन नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर डकैती की. मामले में कवैया थाना में कांड संख्या 466/25 दर्ज करते हुए पुलिस ने अनुसंधान प्रारंभ किया था. मामले में पुलिस लगातार संदिग्धों से पूछताछ भी कर रही थी. वहीं एसपी के द्वारा एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में कांड का उद्भेदन करने व अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एक एसआईटी का गठन किया था. जिसके द्वारा मंगलवार को दो लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार करने के साथ ही कांड का उद्भेदन किया गया. मामले को लेकर एसडीपीओ शिवम कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में एक प्रेस वार्ता कर इसकी पूरी जानकारी दी. एसडीपीओ ने बताया कि एसआईटी लगातार तकनीकी तथा मानवीय आसूचना के आधार पर कार्रवाई की जा रही थी. इसी क्रम में सूचना प्राप्त हुई की गृह डकैती की घटना में संलिप्त दो अपराधी फिरसे थाना क्षेत्र में बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए सक्रिय हैं. उक्त सूचना के आधारपर गठित टीम के द्वारा तत्काल छापेमारी करते हुए मंगलवार को कवैया थाना क्षेत्र केलाली पहाड़ी निवासी विंदी वर्मा के पुत्र प्रह्लाद उर्फ कारू एवं बड़हिया थाना क्षेत्रके वार्ड नंबर तीन निवासी लक्ष्मी राम के पुत्र विक्रम कुमार को गिरफ्तार किया गया. जिसके पास से देसी पिस्टल तथा काफी संख्यामें गोली की बरामद की गयी. पूछताछ के क्रम में दोनों अपराधियों के द्वारा गृह डकैतीकी घटना को अपने पांच साथियों के साथ मिलकर अंजाम देने की बात को स्वीकार किया. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से एकदेसी पिस्टल, दो मैगजीन, 16 कारतूस, दो बाइक बरामद की गयी है. छापेमारी दल में कवैयाथानाध्यक्ष अमित कुमार, एसआई शुभम आर्यन, अरूण ठाकुर, पीटीसी अमित कुमार, हवलदार अजयकुमार, सिपाही संतोष कुमार सहित डीआईयू टीम व एसटीएफ के जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DHIRAJ KUMAR

DHIRAJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >