डीएम ने सड़क सुरक्षा और अवैध खनन पर सख्त निर्देश दिए, फर्जी बालू डिपो का निबंधन होगा रद्द

लखीसराय में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा और अवैध खनन को लेकर अहम बैठक हुई. बैठक में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अवैध बालू खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए.

Lakhisarai Road Safety Meeting: लखीसराय. समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में शनिवार को जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति और जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई. बैठक में जिले की यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और अवैध खनन की स्थिति की समीक्षा की गयी . डीएम ने संबंधित विभागों को प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिये.

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने पर जोर

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क हादसों को कम करने के उपायों पर विशेष चर्चा हुई. जिलाधिकारी ने अधिकारियों को हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग और ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ नियमित जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर वहां तत्काल सुधारात्मक उपाय करने को भी कहा.

पहलवान चौक पर होगी विशेष जांच

डीएम ने बड़े मालवाहक वाहनों की संयुक्त जांच के लिए पहलवान चौक पर विशेष व्यवस्था करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाया जा सके.

फर्जी बालू संग्रहण केंद्रों पर होगी कार्रवाई

जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन, अवैध परिवहन और अवैध भंडारण की समीक्षा की गई. जिलाधिकारी ने सभी संचालित बालू घाटों पर उपलब्ध स्टॉक का सक्षम अधिकारियों से सत्यापन कराने और जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया.

कागजों पर चल रहे बालू डिपो का रद्द होगा निबंधन

माप-तौल निरीक्षक की जांच रिपोर्ट के आधार पर केवल कागजों पर संचालित बालू संग्रहण केंद्रों का नियमानुसार निबंधन रद्द करने तथा संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा.

कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

Lakhisarai Road Safety Meeting: बैठक में उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि, एसडीओ प्रभाकर कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार सहित पुलिस, परिवहन, पथ निर्माण, स्वास्थ्य, नगर निकाय, खनन, राजस्व और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजेश कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >